Friday 29 April 2016

      स्टील से दस गुना अधिक बुलेट प्रूफ है ग्राफीन

                                                         

            नवीनतम शोध में ज्ञात हुआ है की नया पदार्थ ग्राफीन स्टील की अपेक्षा दस गुना अधिक बुलेट प्रूफ है।   अमेरिका स्थित राइज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने परिक्षण के अंतर्गत सुपर सोनिक स्पीड से (ध्वनि की गति से ) माइक्रो बुलेट्स को ग्राफीन पर टकराया।  इसमें उन्होंने पाया की गॉफिन बुलेट को रोकने मे अधिक  सक्षम है ।  ग्राफीन अपनी घनी सरचना के कारण अत्यअधिक मजबूत होता है । किन्तु इसका प्रयोग अब तक सुरक्षा कवच  के रूप में  नहीं  किया गया था ।  वर्तमान समय मे बुलेट प्रूफ जैकेट में केलवर  का प्रयोग   किया जाता है ।  परिक्षण मे  ग्राफीन  केलवर  से  दो गुना अधिक और स्टील से  दस  गुन्हा  अधिक स्टील  निकला । कम  लागत में ग्राफीन  अधिक मजबूत सुरक्षा दे सकता है । यह शोध "साइंस" जर्नल में प्रकाशित हुआ है
             

No comments: